8th Pay Commission क्या सरकारी कर्मचारियों के वेतन में होने वाला है बड़ा धमाका?

क्या आप जानते हैं कि आजादी के बाद से भारत में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कितना बड़ा बदलाव आया था पहले Pay Commission से लेकर अब तक एक सरकारी कर्मचारी का  Basic Pay  (मूल वेतन) 55 रुपये से शुरू होकर 18,000 रुपये तक कैसे पंहुचा?

इस लेख के माध्यम से , हम यह समझेंगे कि Pay Commission क्या होता है और यह क्यों जरूरी है तथा समय के साथ सरकारी कर्मचारियों का मूल वेतन रु. 55 से रु. 18000 कैसे पहुंचा?

  • Bold in Green: Hunter green dial brings a fresh, modern twist to classic workwear.
  • Earthy Edge: Olive green leather strap adds rugged charm with refined comfort.
  • Effortless Timekeeping: Simple analog layout ensures clear, reliable readability.

Basic Pay  (मूल वेतन) क्या है?

इसे आप एक कर्मचारी की सैलरी का ‘नींव’ कह सकते हैं। जिसपे कर्मचारी के  पूरा वेतन का ढांचा—जैसे महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), पीएफ और ग्रेच्युटी—इसी Basic Pay (मूल वेतन) पर निर्भर करता है। 

Pay Commission क्या है?

समय के साथ महंगाई बढ़ती है और देश की आर्थिक स्थिति भी  बदलती है तथा इसके साथ-साथ कार्य  की जिम्मेदारी भी बढ़ती है। इन्ही  सब कारणों को ध्यान में रखते हुए, सरकार समय-समय पर Pay Commission  का गठन करती है। इसका मुख्य कार्य सरकारी कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन स्ट्रक्चर को अपडेट करना होता है।

1st Pay Commission To  7th Pay Commission   

आइए देखते हैं कि 1st  Pay Commission से लेकर 7th Pay Commission के  न्यूनतम Basic Pay में क्या बदलाव आए:

पे कमीशनलागू होने का सालन्यूनतम बेसिक पे (₹)अधिकतम बेसिक पे (₹)
1st CPC1946–47552,000
2nd CPC1959802,250–3,000
3rd CPC19731853,500
4th CPC19867508,000–9,000
5th CPC19962,55026,000
6th CPC20067,00080,000
7th CPC201618,0002,50,000
1st Pay Commission To 7th Pay Commission chart

(नोट: ये आंकड़े ऐतिहासिक रिपोर्टों और सरकारी अधिसूचनाओं के अनुमानित राउंड फिगर पर आधारित है।)

PAY COMMISSION
PAY COMMISSION
  • 1st–4th CPC: इस समय मूल वेतन में वृद्धि बहुत धीमी थी। 1946 में जहाँ न्यूनतम वेतन 55 रुपये था, वहीं 1986 तक मात्र  750 रुपये ही पहुँचा। उस समय में वेतन का अंतर (न्यूनतम और अधिकतम के बीच) काफी अधिक था।
  • 5th CPC: 1996 का 5th Pay Commission एक बड़ा टर्निंग पॉइंट था। इसमें पहली बार Basic Pay  “चार अंकों” (2,550 रुपये) में पहुँचा। यहीं से “Fitment Factor” की अवधारणा भी लोकप्रिय हुई।
  • आधुनिक स्ट्रक्चर (6th & 7th CPC): 6th पे कमीशन में जहां  “Pay Band” और “Grade Pay” आया, वही 7th Pay Commission ने यह सब कुछ बदलकर “Pay Matrix” पेश किया। जिसने 18,000 रुपये न्यूनतम Basic Pay लाया जो एक कर्मचारी के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम था। 

8th Pay Commission: अनुमानित Basic Pay 

जब हम पिछले सात Pay Commission  के इतिहास को देखते है  तो पता चलता है कि Basic Pay  में एक व्यवस्थित वृद्धि हुई है। 7th CPC में न्यूनतम Basic Pay  18,000 रुपये रखा गया था। अब 8th Pay Commission  को लेकर यह चर्चा जोरों पर है कि सरकार ‘Fitment Factor’ का उपयोग करके नये Basic Pay का निर्धारण करेगी। विभिन्न रिपोर्टों और चर्चाओं के अनुसार, यदि Fitment Factor  1.70 से 2.28 के बीच रहता है, तो न्यूनतम बेसिक पे 30,000 से 40,000 रुपये के आसपास पहुंचने का अनुमान है। 

निष्कर्ष

Pay Commission केवल वेतन बढ़ाने का एक तरीका नहीं हैं, बल्कि ये देश की अर्थव्यवस्था के बदलते स्वरूप का आईना हैं। हर बार जब नया Pay Commission आता है तो यह सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारी की गरिमा और सुरक्षा को एक नया आयाम देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *