How To Change Address In NPS Account

जब आप निवास स्थान (Permanent Address) बदलते हैं या आपका पत्राचार पता (Mailing Address) बदल जाता है, तो यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि आपके NPS Account में भी आपका वर्तमान पता अपडेट हो जाए। सही पता होने से आपको अपने खाते से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पत्राचार और दस्तावेज (जैसे PRAN CARD , Statement आदि) समय पर प्राप्त होते रहेंगे।

यदि आपके पास एक Active NPS Account है और आप अपना पता (Address) बदलना चाहते हैं, तो आप इसे ऑनलाइन (online) या ऑफलाइन (Offline) दोनों तरीकों से बदल सकते  है। यह एक बहुत ही आसान प्रिक्रिया है। 

ऑनलाइन पता बदलने की प्रक्रिया (e-NPS के माध्यम से) ( Change Address Through Online)

यदि आप Online के माध्यम से अपने NPS Account में Register Address को बदलना चाहते है तो यह आप आसानी से कर  सकते है इसेक लिए आपके पास आपका PRAN No. और Password होना चाहिए ताकि आप NPS की Website पे  Login हो सके, इसके अलावा आपका आधार कार्ड और इससे जुड़ा Mobile No आपके  पास होना चाहिये क्योकि आधार OTP से आपको सत्यापन करना होता है।   

  • अपने PRAN No. और Password के माध्यम से NPS Website में Login करे। 
  • Login होने के बाद Manage My Account Option पे Click करे 
  • Update My Account को Select करे उसके बाद Change Address Option पे Click करे। 
  • यहाँ आपको कई अलग-अलग Option मिलेंगे, जैसा की Table में दर्शाया गया है,जिनके माध्यम से आप अपने NPS Account में Register Address को बदल सकते है, सबसे सरल माध्यम है की आप Online Aadhar के द्वारा अपने Address को Change करे। 
Please Select OptionThrough aadha
1. Online Aadhar
2. Virtual ID
3. Offline KYC
Through Digilocker 
Through CKYC
1. CKYC NO.
2. PAN NO.
  • Online Aadhar Option को Select करने के अपने 12 अंको का आधार नम्बर Box में डाल कर Continue पे Click करे। 
  • Terms & Condition को Select करके Proceed पे Click करे। 
  • आपके आधार में Register Mobile No. पे OTP प्राप्त होगा उसको Box में डाल कर Submit OTP पे Click करे। 
  • यहाँ आपको Existing Address और New Address दिखाई देगा, इसकी जांच कर ले को आपको जानकारी सही है, उसके बाद Generate OTP पे Click करे। 
  • आपके NPS Register Mobile पे OTP प्राप्त होगा, उसको Fill करके Submit OTP पे Click करे। 
  • आपके NPS Account में आपके आधार के अनुसार Address Change हो गया है.

Change Address Through Offline

यदि आप किसी भी कारण से Online के माध्यम से अपना Address Change नहीं कर पा रहे है तो आप अपने Address को Offline के माध्यम से भी Change कर सकते है, एक बात का ध्यान रखे की इस प्रक्रिया में समय लगता है। 

  • Offline Address Change करने के लिए आपको S2 फॉर्म भर के आपको अपने Office में जमा करना होगा, S2 फॉर्म के साथ आपको अपना Address Prof (जैसे- आधार, Driving License आदि) संलग्न करके जमा करना होगा। 
  • इस प्रकार आप Offline अपने NPS Account का Address Change करा सकते है। 

पता बदलने से संबंधित महत्वपूर्ण बातें

विशेषताविवरण
नाम में बदलावयदि आपका नाम भी बदल गया है, तो आपको पता बदलने से पहले नाम बदलने की प्रक्रिया (जैसे विवाह के बाद) पूरी करनी होगी।
PRAN कार्ड रीप्रिंटपता सफलतापूर्वक अपडेट होने के बाद, आप नए पते के साथ एक नया फिजिकल PRAN कार्ड रीप्रिंट करने का अनुरोध कर सकते हैं।
प्रक्रिया का समयOnline  प्रक्रिया आमतौर पर 1-2 दिनों का समय लगता है , जबकि Offline के माध्यम से  3-7 दिन या इससे ज्यादा भी लग सकता है।

निष्कर्ष

अपने एनपीएस खाते में सही पता बनाए रखना न केवल पत्राचार के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सुनिश्चित करता है कि आपको अपनी सेवानिवृत्ति योजना से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट मिस न हो। ऑनलाइन या ऑफलाइन, आप अपनी सुविधा के अनुसार इन चरणों का पालन करके अपना पता आसानी से अपडेट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *