जब आप NPS के तहत Registration करते हैं, तो आपको एक विशिष्ट परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) और एक Physical PRAN card मिलता है।
PRAN Card एक आवश्यक दस्तावेज है जो आपके NPS Account में Login करने और उससे संबंधित किसी भी लेनदेन (Transaction) के लिए अनिवार्य है। यदि आपका Physical PRAN Card खो गया है या आपको इसकी डिजिटल कॉपी (ई-PRAN) की आवश्यकता है, तो चिंता न करें। आप इसे आसानी से डाउनलोड और रीप्रिंट कर सकते हैं।
इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको बताएंगे कि आप अपने NPS ई-PRAN कार्ड को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं तथा एक नया Physical PRAN Card कैसे मंगवा सकते हैं।
Table of Contents
1. ई-PRAN Card (डिजिटल कॉपी) कैसे डाउनलोड करें?
ई-PRAN कार्ड को Download करने से पहले आपके पास आपका PRAN No. और Password होना चाहिये, तभी आप अपने ई-PRAN को Download कर सकते है। ई-PRAN Card आपके Physical Card की तरह ही मान्य होता है।
ई-PRAN Card डाउनलोड करने के Steps :-
- CRA (NPS) Website पर लॉग इन करें: अपने PRAN और Password का उपयोग करके Login करें।
- Make Transaction menu पे Click करे और Download / Print PRAN Card Option को चुने।
- Download Option पे Click करे।
- आपका ई-PRAN Card Download हो जाये गा।
- प्रिंट करें: Download करने के बाद, आप इसे Print करा के रख सकते है।
2. फिजिकल PRAN कार्ड को रीप्रिंट (दोबारा) मंगवाएं
यदि आप नया Physical PRAN Card चाहते हैं (यदि आपका पुराना कार्ड खो गया है, क्षतिग्रस्त हो गया है, या आपने उसमे कुछ सुधार करवाया है ), तो आप इसे Online Order कर सकते हैं। ।
PRAN CARD Re-Print करने के Steps
- CCRA (NPS) Website पर लॉग इन करें: अपने PRAN और Password का उपयोग करके Login करें।
- Make Transaction menu पे Click करे और Download / Print PRAN Card Option को चुने।
- RePrint Card Option पे Click फिर Proceed पे Click करे
- आपने Register Mobile No. पे OTP आये गए उसे Fill कर के Submit पे Click करे।
- विवरण सत्यापित करें: अपने NPS Account के विवरण (नाम, पता, आदि) की जांच कर ले। सुनिश्चित करें कि आपका वर्तमान पत्राचार पता (Mailing Address) सही है, क्योंकि कार्ड उसी पते पर भेजा जाएगा।
- आपका अनुरोध स्वीकार कर लिया जाएगा, और आपको एक संदर्भ संख्या (Reference Number) प्राप्त होगा।
3. यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं तो क्या करें?
PRAN कार्ड डाउनलोड करने या रीप्रिंट करने के लिए NPS Account में Login होना आवश्यक है। यदि आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो आपको पहले इसे Reset कर ले ।आप ‘Reset Password’ Option का उपयोग करके Password को Online Reset कर सकते हैं (Security Question या Mobile OTP के माध्यम से)।
Leave a Reply