National Pension System (NPS) सरकार द्वारा समर्थित एक सेवानिवृत्ति (Pension Scheme) योजना है जो सब्सक्राइबर्स को उनकी सेवानिवृत्ति (Pension) के लिए बचत करने में मदद करती है। आप को अपने NPS Account में Login करने के लिए, आपको PRAN Card No. के साथ-साथ पासवर्ड (Password) की आवश्यकता होती है। यदि आप अपना पासवर्ड (Password) भूल गए हैं, तो चिंता न करें। आप इसे आसानी से रीसेट (Reset) कर सकते हैं।
इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको NPS Account का Password Reset करने के दो मुख्य तरीके बताएंगे: Online & Offline.
Table of Contents
NPS Account Password Reset Through Online
ऑनलाइन पासवर्ड रीसेट करना सबसे तेज़ और सुविधाजनक तरीका है। इसके लिए आपको अपना PRAN (Permanent Retirement Account Number) और आपके NPS Account से जुड़ा मोबाइल नंबर ( Mobile No.) या ईमेल आईडी (E-mail ID) चाहिए।
1. NPS Account Password Reset through Security Question.
यह विकल्प तब काम करता है जब आपने अपने NPS Account में Security Question सेट किए हो। जैसे :- What is your favorite book name?
- स्टेप 1: एनपीएस की Official Website पर जाएं।
- स्टेप 2: ‘Reset Password‘ लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: ‘Reset password using Secret Question’ का विकल्प चुनें।
- स्टेप 4: अपना PRAN और Captcha दर्ज करे और Submit पे Click करे ।
- स्टेप 5: सुरक्षा प्रश्न (Security क्वेश्चन) का उत्तर लिखे और Submit पे Click करे।
- स्टेप 6: अपना नया पासवर्ड सेट करें और Submit पे click करें।
- स्टेप 7: आपके NPS Account का Password Reset हो गया।
2. NPS Account Password Reset Through Mobile No.
- स्टेप 1: ऊपर बताए गए अनुसार ‘Reset Password‘ पेज पर जाएं।
- स्टेप 2: ‘ Instant Set/Reset Password’ विकल्प चुनें।
- स्टेप 3: ‘Reset IPIN via’ में Generate OTP को select करे।
- स्टेप 4: अपना PRAN No., जन्मतिथि, New Password और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- स्टेप 5:Submit पे Click करे। आपके पंजीकृत मोबाइल पर OTP भेजा जाएगा।
- स्टेप 6:OTP दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्टेप 7: आपके NPS Account का Password Reset हो गया।
NPS Account Reset Password Through Offline/Nodal.
आपके NPS Account में Register Mobile No. का Access यदि आपके पास नहीं है तो आपके पास दो Option है, जिनका उपयोग करके आप अपने NPS Account का Password Reset कर सकते है, ध्यान रखे की इस प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है।
1.Nodal के द्वारा Password Reset करना
- स्टेप 1: ऊपर बताए गए अनुसार ‘Reset Password‘ पेज पर जाएं।
- स्टेप 2: ‘ Instant Set/Reset Password’ विकल्प चुनें।
- स्टेप 3: ‘Reset IPIN via’ में Nodal Office को select करे।
- स्टेप 4: अपना PRAN No., जन्मतिथि, New Password और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- स्टेप 5:Submit पे Click करे।
- स्टेप 6:आपको Confirmation पेज मिलगे जिसमे आपकी Details होगी Acknowledgment No. के साथ इसको प्रिंट कर ले और इसे अपने Office में जमा कर दे।
- स्टेप 7: Nodal से Approval होने के बाद आपने जो नया Password बनाया था उसके द्वारा आप अपने NPS Account में Login कर पायेंगे।
2.Mobile No. & Email Update के द्वारा :-
यदि आपके NPS Account में Register Mobile No. का Access आपके पास नहीं है तो सबसे पहले अपने NPS Account में अपने नये Mobile No. को Update कराये, NPS Account में Mobile No. और Email Update करने के लिए आपको S2 फॉर्म भर के आपको अपने Office में जमा करना होगा और जब आपका नया Mobile No. आपके NPS Account में Update हो जाये तो आप Online के माध्यम से अपने Password को Reset कर पाएंगे।
महत्वपूर्ण बातें जो आपको याद रखनी चाहिए
- मजबूत पासवर्ड: हमेशा एक मजबूत पासवर्ड चुनें जिसमें अक्षर, संख्याएँ और विशेष वर्ण (Special Characters) शामिल हों।
- सुरक्षित रखें: अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
- पंजीकरण विवरण: सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आपके एनपीएस खाते में अपडेटेड हैं।
सहायता: यदि आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन Password Reset प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो आप NPS Helpline से संपर्क कर सकते हैं .
निष्कर्ष
NPS Account का Password Reset करना एक सरल प्रक्रिया है। इसे आप Online (Security Question or Mobile OTP के माध्यम से) या Offline (Nodal के माध्यम से) Reset कर सकते है. NPS Account का Password Reset करने में यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो आप हमें Comment (कमेंट) कर के बता सकते है या हमारे Telegram Discusion Group से जुड़ कर वहा अपनी समस्या साझा कर सकते है. यदि आपको कोई सुझावों हो तो हमें जरूर बताये तथा इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा करे. जय हिन्द।
Leave a Reply