यदि आप एक NPS (National Pension System) खाता धारक है, या आप भविष्य में NPS से जुड़ना चाहते है, तो आप यह चाहते है की आने वाले समय में आपको Tax और Retairment (सेवानिर्वित) का पूरा लाभ मिले तो कुछ ऐसे महत्पूर्ण कार्य है जिन्हे आपको व्यवस्थित रूप से कर लेना चाहिये। इस लेख के माध्यम से हम 5 महत्वपूर्ण बदलावों/कार्यों के बारे में सरल हिंदी में चर्चा की है जिन्हें हर एक NPS Subscriber को समय पर पूरा कर लेना चाहिए।
Table of Contents
1. Update/Change Nominee Details
यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव है जिस पर आपको ध्यान देना चाहिये, यदि आपके NPS Account में कोई Nominee नहीं है तो उसे तुरंत जोड़े या जब आपने खाता खोला था उसे समय आपको शादी नहीं हुई और अब आपकी शादी हो गई है तो उस स्थिति में भी आपको Nominee में बदलाव की जरुरत है, इसलिए अपने NPS खाते को एक बार चेक करले की आपके Account ने Nominee Update है की नहीं ताकि बाद में जाकर आपके बाद आपके Nominee को कोई परेशानी न हो।
NPS में Nominee Update करने के दो तरीके है, इसे आप Online या Offline (S2 फॉर्म) के माध्यम से कर सकते है।
- Online या Offline के द्वारा Nominee Update/Change कैसे करे?
- Download S2 Form
2. Investment Option और Fund Manager समझकर चुनें
NPS के माध्यम से आप अपने पैसे को equity, corporate bonds और government securities जैसे asset classes में निवेश करते है, जिसमे आपको अलग-अलग Life Cycle के द्वारा निवेश के विकल्प मिलते है जिसे आप active choice या auto choice mode से अपनी risk appetite के अनुसार चुन सकते हैं। PFRDA की guidelines के अनुसार अलग- अलग certified Pension Fund Managers (PFMs) आपकी राशि अलग‑अलग schemes में invest करते हैं, इसके अलावा आपके पास यह आजादी होती है की आप अपने लिए उपयुक्त fund manager व Scheme चुन/बदल सकते है।
3. आधार Seeding और Pan Card Registration
अपने NPS Account की Profile में जाकर एक बार यह जरुर चेक करे की आप के पेंशन अकाउंट से आप का आधार और पैन कार्ड जुड़ा हुवा है और यदि ऐसा नहीं है तो आज ही यह कार्य पूरा करे, आधार Seeding करने से आप को यह ज्ञात हो जाये गा की आपके NPS Account और आधार की Detaisl आपस में मैच कर रही है और यदि आपका आधार आपके पेंशन खाते से सफलतापूर्वक नहीं जुड़ रहा और कुछ त्रुटि दिखा रहा है तो आप इसे समय रहते ही सुधार करवा सकते है, आप Online या Offline माध्यम से अपने आधार और पैन कार्ड को जोड़ सकते है। पेंशन खाते से आधार और पैन कार्ड जोड़ने का फायदा यह होता है की आपको अपने Retairment के समय किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
4. KYC और Personal Details हमेशा Updated रखें
अपने NPS Account में अपनी KYC और Personal Details समय के साथ Update करते रहे, आपका अपना Fatca Declaration update रखना चाहिए इसके अलावा अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे Address, Contact Details आदि हमेशा update रखनी चाहिए। यह जानकारी आप अपने Online (Website/Mobile application) और Offline (S2 फॉर्म के द्वारा) update कर सकते है.
5. समय-समय पर Investment की जांच करें
आपके NPS Account के Investment पर आपको कितना Return मिल रहा है इसकी जांच आपको समय समय पर करती रहनी चाहिए और यदि आपको लगता है की आपका इन्वेस्टमेंट सही Return नहीं दे रहा है तो उसे बदलना चाहिए तथा आपको अपनी उम्र के अनुसार Life Cycle Investment स्कीम में भी बदलाव करते रहना चाहिए.
यदि आप की उम्र कम है तो Equity में ज्यादा निवेश करे और जैसे-जैसे आपको उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे Equity में काम और बॉन्ड/डेब्ट में जायदा निवेश करते जाये, इससे आपको रिटायरमेंट के समय अच्छा कार्पस मिल सकता है, जिससे आप को Pension में फायदा होगा, क्योंकि NPS में आपका जितना ज्यादा कार्पस होगा उतना ज्यादा आपको Pension मिलेगा, यह नियम कार्य करता है।

निष्कर्ष:
अंत में, NPS में निवेश करना केवल खाता खोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे सक्रिय रूप से प्रबंधित करना भी आवश्यक है। ऊपर बताए गए 5 महत्वपूर्ण कार्यों—जैसे नॉमिनी को अपडेट रखना, निवेश विकल्पों की समीक्षा करना, KYC को दुरुस्त रखना, और अपने पोर्टफोलियो की नियमित निगरानी करना—पर ध्यान देकर आप अपने रिटायरमेंट के लिए एक मजबूत और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। अपने NPS खाते को नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि रिटायरमेंट के समय आपको किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े और आप एक सुखद और सुरक्षित भविष्य का लाभ उठा सकें।





Leave a Reply