नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पेंशन योजना (Pension Scheme) है, जो आपको रिटायरमेंट के लिए बचत करने में मदद करती है। NPS की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपको अपनी जोखिम क्षमता(Risk Capacity) और लक्ष्यों (Goal) के अनुसार अपने निवेश को मैनेज करने की स्वतंत्रता देता है।
समय के साथ, आपकी वित्तीय ज़रूरतें और जोखिम लेने की क्षमता बदल सकती है। इसलिए, NPS आपको अपनी चुनी हुई पेंशन इन्वेस्टमेंट स्कीम (Pension Investment Scheme) को बदलने की सुविधा देता है। यह बदलाव आपके निवेश पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने और आपके रिटायरमेंट लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।तो आइये समझते है की हम online कैसे अपने NPS Account में Investment Scheme को बदल सकते है।
Table of Contents
Procedure for changing pension investment scheme in NPS
NPS Account Holder के पास तीन विकल्प मिलते हैं जिनके तहत वे अपना निवेश कर सकते हैं:
- एक्टिव चॉइस (Active Choice)
- ऑटो चॉइस (Auto Choice)/ Life Cycle Investment
- स्टैण्डर्ड चॉइस (Standard Choice)
यदि आप अपनी वर्तमान स्कीम से संतुष्ट नहीं हैं और आप उसे बदलना चाहते है, तो आप निम्नलिखित माध्यम का उपयोग करके अपने Investment Scheme को बदल सकते हैं:
1. लॉग इन करें (Log In)
सबसे पहले आपको अपने NPS Account में NPS की वेबसाइट पर Login करना होगा। Login करने के लिए आपको अपना परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) और आपके NPS Account का Password आपके पास होना चाहिये।
NPS Account में Login होने के बाद निचे दी गई प्रक्रिया (Steps) का पालन करे:-
- स्टेप्स 1 :- Make Transaction menu पे क्लिक करे।
- स्टेप्स 2 :- Change PFM-Asset Class को चुने।
- स्टेप्स 3 :- Teir-1 (NPS) को Select करे और Submit पर Click करे।
- स्टेप्स 4 :- Proceed पे Click करे।
- स्टेप्स 5 :- अपनी Details की जांच कर के Submit पर Click करे।
- स्टेप्स 6 :- अपनी Investment Scheme को Select करे ( Active Choice, LC-25, LC-50, LC-75, BLC-50 & Standard choice में से किसी एक को ) फिर अपने Fund Manager को चुने और Submit पे Click करे।
- स्टेप्स 7 :- Send OTP पे Click करे और प्राप्त OTP को Fill कर के Submit पे Click करे।
- स्टेप्स 8 :- NPS Investment Scheme बदलने की आपकी Request Submit हो चुकी है।
ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें
| विशेषता | विवरण |
|---|---|
| बदलाव की आवृत्ति (Frequency) | आप एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार अपनी इन्वेस्टमेंट स्कीम (Active/Auto Choice) बदल सकते हैं। |
| पेंशन फंड मैनेजर (PFM) में बदलाव | आप एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार अपना पेंशन फंड मैनेजर (PFM) बदल सकते हैं। |
| Investment Scheme Change होने में कितना समय लगता है? | T+3 Days का समय लगता है Investment Scheme Change होने में। |
| निवेश पर प्रभाव | यह बदलाव केवल आपके भविष्य के अंशदानों (Future Contributions) पर लागू होगा। आपके मौजूदा निवेश (Accumulated Corpus) का पुनर्संतुलन (Rebalancing) इसके तुरंत बाद हो सकता है। |
| शुल्क (Charges) | स्कीम/PFM बदलने के लिए कोई अलग से शुल्क नहीं लगता है। |
निष्कर्ष
NPS में Investment Scheme बदलना एक सरल Online प्रक्रिया है जो आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को ट्रैक पर रखने की सुविधा देती है। चाहे आप अधिक जोखिम लेना चाहते हों या पूंजी की सुरक्षा की ओर बढ़ना चाहते हों, यह विकल्प आपको समय के साथ अपने निवेश को अनुकूलित करने का नियंत्रण देता है।
Leave a Reply